कुरुक्षेत्र, 22 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल में एमआईएमई एनएम कॉग्निफ़ाई प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में डा. सूरज मेहता एवं उनकी टीम द्वारा एक विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर डा. सूरज मेहता ने विद्यार्थियों को आज की पीढ़ी के लिए स्मृति विज्ञान विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को याददाश्त बढ़ाने, पढ़ाई को आसान बनाने तथा अपने शब्द कैसे स्थापित करें जैसी तकनीकों के बारे में समझाया। सत्र के दौरान उनकी टीम के दो बच्चों पूरब और आरुषि ने अपनी अद्भुत मेमोरी स्किल्स का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा ऐसे शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों को नई सीख देने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं। प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने टीम का आभार व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *