कुरुक्षेत्र, 22 मई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया विधिवत रूप से पूर्ण हो गई है। नवगठित जिला कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। नवगठित जिला इकाई में अशोक गर्ग को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सुमित गर्ग, बीबी जिंदल, राजीव गर्ग एवं पवन जिंदल को उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता को महासचिव, सज्जन मित्तल को सचिव, नवीन गोयल को कोषाध्यक्ष, विनोद गर्ग (पप्पू) को जनसंपर्क अधिकारी तथा विपिन गर्ग, भूपेश गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने में जिला इकाइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि नई टीम समाज सेवा, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि संगठन में जिम्मेदार एवं सक्रिय व्यक्तियों को दायित्व सौंपना संगठन की निरंतर प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिला इकाई संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज हित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल एवं रमेश गर्ग ने कहा कि संगठन की मजबूती टीम भावना और सक्रिय सहभागिता से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा निरंतर विस्तार एवं प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नई जिला टीम युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे समाज हित, संगठन की मजबूती एवं सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नवगठित जिला इकाई को शुभकामनाएं दी तथा संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नव गठित कार्यकारिणी बैठक अवसर पर जवाहर गोयल, अरुण बिंदल, विनय गुप्ता, जंग बहादुर सिंगला, विनोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजीव गर्ग, सुमित गर्ग, प्रमोद बंसल, युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंगला, युवा विधानसभा अध्यक्ष शिवांग गर्ग, सचिन सिंगला, अंशुल बंसल, विनोद गर्ग, विजय गर्ग, अश्विनी जिन्दल, राजीव गर्ग, श्रीकांत बंसल, वरुण गुप्ता, सौरभ गर्ग, अमन बंसल,, अभिषेक अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, राजेश बंसल, दीपक गुप्ता, सज्जन मित्तल, अंकुश गर्ग, मनीष सिंगला, अमित गोयल, विनय अग्रवाल सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *