जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन  के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी रिदिमा वासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 अक्टूबर 25 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुरुक्षेत्र वासी युवती ने बताया कि उसके पंजाब वासी एक जानकार ने बताया कि सिंगापुर में दो साल के ओपन वर्क परमिट निकला हुआ है। उसके एक जानकार ने बताया कि अमृतसर की रिदिमा उसका परमिट लगवा देगी। जनवरी 25 में उसने उसकी बातों में आकर रिदिमा से बात की जिसने बताया कि सिंगापुर में वर्क परमिट के लिए 4 लाख 70 हजार रूपये लगेंगें। आरोपी महिला ने उसे तीन बार बीजा दिखाकर 4 लाख 7 हजार रूपये ले लिए लेकिन टिकट नहीं हुई। उसने शक के आधार पर वीजा को चैक करवाया तो वीजा रिजेक्ट हुआ पाया गया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपिया टाल-मटोल करने लगी। आरोपिया ने उसे वर्क परमिट पर विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 70 हजार रूपये की ठगी की है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौंकी द्वारा की गई।

           दिनांक 18 मई 26 को केयूके थाना के अंतर्गत थर्ड गेट चौंकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, एसपीओ अनीता व होम गार्ड राहुल टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी रिदिमा वासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *