कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई 24 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में रवि वासी दुःख भंजन कालोनी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह टाइल व पत्थर लगाने का काम करता है। दिनांक 22 जुलाई 24 को काम से आने के बाद उसने अपनी मोटरसाईकिल अपने घर के बाहर खडी की थी। अगले दिन सुबह देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 18 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप व ललित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *