कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के चार आरोपियों को अदालत से लिया प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जयंत बठला वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह केसल मॉल सिनेमा सैक्टर-17 में नौकरी करता है। दिनांक 6 मई 26 वह अपनी मोटरसाईकिल से अपनी ड्यूटी पर आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल मॉल की पार्किंग में खडी की थी। रात को करीब 8 बजे जब उसने देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 18 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में पीएसआई विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *