कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्बारा शैक्षणिक स्थानो में महिला विरुद्व होने वाले अपराधो की जानकारी दी जा रही है।  पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने मंगलवार को महिला सुरक्षा को लेकर खंड लाडवा के राजकीय स्कूल मेहरा में छात्र/छात्राओं को जागरूकता का पाठ पढाया।

             पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 अप्रैल 26 को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने खंड लाडवा के राजकीय स्कूल मेहरा में छात्र/छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। सेफ सिटी टीम प्रभारी ने लड़कियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने पुलिस टीम ने छात्राओं को अच्छा और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से बताया। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *