करनाल, 18 मई।   डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि शिव महापुराण कथा का आयोजन 23 मई तक घरौंडा की अनाज मंडी में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रबंध करना सुनिश्चित करें।

डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में घरौंडा में चल रहे शिव महापुराण के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कथा में भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही आयोजन की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

बैठक में डीसी ने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल व मोबाइल टॉयलेट में उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन व आग बुझाने वाले यंत्रों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए मंचों पर बैठने वालों की संख्या के अनुसार स्थान की उपलब्धता व मंच की स्थिरता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर व कंट्रोल रूम में एम्बुलैंस व डॉक्टरों की टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एक्सईएन व एसडीओ को तैनात किया जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, करनाल एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीटीएम मोनिका शर्मा, जिला संपदा अधिकारी अदिति, सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *