करनाल, 18 मई।  उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जनगणना 2027 से जुड़े चार्ज अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें नजरी नक्शे, मकान सूचीकरण ब्लॉक के कार्य की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनगणना संबंधी कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करें और इसे पोर्टल पर भी अपलोड कराएं।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अब तक असंध तहसील में सबसे अच्छा कार्य हुआ है। दूसरा नंबर घरौंडा का है। अन्य तहसीलों के चार्ज अधिकारी भी कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने चार्ज अधिकारियों से कहा कि 25 मई तक सारा कार्य पूरा होना चाहिए। वे हर तीसरे दिन कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 30 मई तक किया जाना है। इस बार जनगणना संबंधी कार्य एप के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।  बैठक में एडीसी डा. राहुल रईया, जिला के सभी तहसीलदार, घरौंडा पालिका के सचिव रवि प्रकाश शर्मा के अलावा प्रवेश, मनजीत, कृष्ण, नवजोत, अजीत, शैलेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

 अपील- जनगणना में करें सहयोग, दें सटीक व नवीनतम जानकारी
उपायुक्त ने अपील की है कि आमजन प्रगणकों का सहयोग करें और उन्हें सटीक और नवीनतम जानकारी दें। नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएंगी। अधिकारियों द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी। जानकारी देने से पहले संबंधित अधिकारी का परिचय पत्र अवश्य जांच लें। प्रगणकों के पहचान पत्र अवश्य देखें और बैंक खाते संबंधी कोई जानकारी न दें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *