अंबाला।  विश्व हिन्दू तख्त  प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा को आड़े हाथों लिया। झींडा ने फोन पर वीरेश शांडिल्य से बात करते हुए कहा कि वह हनुमान जी को भगवान नहीं मानते। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह पूरे देश में विश्व हिन्दू तख्त के माध्यम से कट्टरपंथी जगदीश सिंह झींडा की सोच बारे बताएंगे। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा जगदीश सिंह झींडा ने यह कहकर कि हनुमान जी को भगवान नहीं मानते जबकि भगवान राम का जिक्र गुरूग्रंथ साहिब में आता है। वीरेश शांडिल्य ने कहा यदि जगदीश सिंह झींडा ने माफी न मांगी तो झींडा की शिकायत पुलिस को दी जाएगी क्योंकि झींडा ने सौ करोड़ से अधिक सनातनियों की भावनाओं को आहत किया। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा हिन्दू सिख नौ मास का रिश्ता है लेकिन जगदीश सिंह झींडा जैसे लोग हिन्दू सिख भाईचारे में दरार पाने के लिए जहर उगलते हैं और हिन्दू देवताओं को अपमानित कर रहे हैं। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि दरबार साहिब में भी गुरू साहिब ने चार दरवाजे बनवाए कि किसी भी जाति का व्यक्ति दरबार साहिब जाकर शीश नवा सकता है लेकिन जगदीश सिंह झींडा ने सौ करोड़ हिन्दूओं के भगवान हनुमान जी को कहा कि वह हनुमान को भगवान नहीं मानते ऐसे व्यक्ति को हरियाणा मं गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का भी प्रधान बने रहने का अधिकार नहीं झींडा जैसे कट्टरपंथी लोग समाज में जहर घोल रहे हैं ऐसी सोच रखते हुए हिन्दू सिख भाईचारे में जहर घोलने की साजिश रच रहे हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विश्व हिन्दू तख्त झींडा के खिलाफ पूरे देश में मोर्चा खोलेगी और अगर झींडा ने 3 दिन के अंदर सार्वजनिक माफी न मांगी तो पुलिस को जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ लिखित शिकायत देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *