अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंबाला डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के 12 से अधिक स्कूलों के 120 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अंडर-7 से अंडर-19 वर्ग तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री अखिल जैन एवं श्रीमती शिल्पी जैन ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने वाला खेल है। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. विकास कोहली ने कहा कि शतरंज बच्चों में फोकस और तार्किक सोच विकसित करता है तथा अंबाला में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। प्रधान एडवोकेट नम्रता गौड़ ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। वाइस प्रेसिडेंट आशीष वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर मुकाबला अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम होता है।
प्रतियोगिता के दौरान किरनदीप गौड़ को सीनियर नेशनल आर्बिटर बनने पर विशेष सम्मान दिया गया। अंबाला की पहली महिला सीनियर नेशनल आर्बिटर बनने की उपलब्धि पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
एसोसिएशन के सचिव रंदीप गौड़ ने बताया कि जूनियर वर्ग में माईंट ट्री स्कूल व ओपीएस स्कूल तथा सीनियर वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल व एमएम स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – अंडर-7 गर्ल्स वर्ग में एक्षा जैन प्रथम, इनाया गर्ग द्वितीय एवं भवनीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-7 बॉयज वर्ग में अथर्व गर्ग ने पहला, राधक जैन ने दूसरा तथा अयान्श बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में त्रिशा प्रथम, आरवी द्वितीय एवं संस्कृति तृतीय रहीं। अंडर-11 बॉयज वर्ग में रियांश भारद्वाज प्रथम, अग्रिम गोयल द्वितीय तथा अजितेश बंसल तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में निया शर्मा ने प्रथम, शक्ति शर्मा ने द्वितीय एवं तन्वी महाजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-15 बॉयज वर्ग में रघुबीर शर्मा प्रथम, सहजवीर द्वितीय तथा आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बॉयज वर्ग में लक्ष्य कुमार ने पहला, ओजस कौशिक ने दूसरा तथा गुरु चोपड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *