करनाल, 18 मई।  उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज आयोजित समाधान शिविरों में 16 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 10, नीलोखेड़ी व इंद्री उपमंडल में एक-एक तथा असंध में 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं घरौडा उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक प्रभावी माध्यम है।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में बीरमति ने प्रॉपर्टी आईडी में सुधार और बिजली कनेक्शन हेतु एनओसी जारी करने के लिए, रमेश ने सुखबीर कॉलोनी में अवैध शराब की बिक्री, असामाजिक तत्वों के जमावड़े व महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरे को लेकर कार्यवाही करने बारे,  वीरेंद्र कुमार ने निशानदेही की नकल दिलवाए जाने के लिए, राकेशा ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए, राजकुमार ने सुखबीर कॉलोनी में गंभीर और जानलेवा विद्युत व्यवस्था का स्थाई समाधान करने बारे, शिवचंद ने गांव कालरम में पशु बांधने व लोहे के सरिए दीवारों में गाडऩे व लोगों को परेशान करने वाले केखिलाफ कार्रवाई करने बारे, वेद प्रकाश ने खराब फसल का मुआवजा दिलवाने बारे, शीशपाल ने कोचिंग सेंटर के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और फीस वापिस दिलवाने बारे और मातो देवी परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने की समस्या लेकर आए। इसी प्रकार नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में दर्शना परिवार पहचान पत्र में बीपीएल राशन कार्ड वेरिफाई करवाने आईं। वहीं इंद्री में बलिंदर कुमार ट्यूबवेल की बिजली की तार ठीक करवाने की समस्या लेकर आए। असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में बलजिंदर कौर विधवा पेंशन, राजपाल राशन कार्ड, संतोष और निखिल आय सत्यापन करवाने के लिए आए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *