परीक्षा में कुल _201_ छात्र शामिल हुए। इनमें से, 11 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 68 छात्रों ने 75%से अधिक अंक और 158 छात्रों ने 60% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए, और अपने स्कूल का नाम रोशन किया
कला (Humanities) संकाय में हरनीत कौर ने 96.8% अंकों के प्रभावशाली स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, दमनप्रीत कौर ने 95.2%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया, इशिता जैन ने 93.6%अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही । वाणिज्य (Commerce) संकाय में,प्रथम स्थान पर लवप्रीत 95.8% , सुनाक्षी शर्मा, यत्ना जैन 92.8% अंक पा कर दूसरे स्थान पर रही,इंद्रजीत, प्रमाणिक ने 92.2%अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नॉन मेडिकल में गर्वित जैन ने 95.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, रनदीप सिंह ने 90% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और प्रतिष्ठा ने 88.2%अंक पा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया
जबकि मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान पर मानवी ने 89.4% अंक हासिल किए, द्वितीय स्थान पर चाहत नागपाल ने 86.6%, अंक प्राप्त किए,जानवी गुप्ता ने 85.8% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रों ने विभिन्न विषयों में भी उल्लेखनीय अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 अंक प्राप्त किए,अकाउंट्स, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल,म्यूजिक वोकल, पेंटिंग, फैशन स्टडी में, गणित में 99, इंग्लिश 98, जो छात्रों के समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।
स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों प्रधान श्री रजत जैन उपाध्यक्ष डॉ विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलाहकार श्री रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ रेनू गहलावत जी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
