जिला पुलिस ने हमला करके चोट मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना लाडवा पुलिस टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोप मे विकास वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में गीता कालोनी बपदा लाडवा वासी महिला ने बताया कि उसका पति खेती बाडी का काम करता है तथा उनके पास 2 ट्रैक्टर हैं।  दिनांक 4 मार्च 2026 को उसका पति मनीष कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर खेत से घास लेने के लिए घर से चला था। समय करीब 4.30 बजे शाम को जब उसका पति ट्रैक्टर को लेकर गली में विकास के मकान के सामने पहुंचा तो विकास की कार जो गली में खडी थी। जो ट्रैक्टर की टक्कर विकास की कार में लगी जो उसी बात को लेकर मेरे पति व विकास की आपस में कहा सुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर विकास ने कांच की खिडकी,अनुज ने लोहे की रॉड, अंकुश ने लकडी के डण्डे व पंकज वासी यूपी ने हथियारों से उसके पति पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने उसके पति को छुड्वाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। जिसके बयान पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक मूल चंद को सौंपी गई।

दिनांक 2 मई 26 को थाना लाडवा के उप निरीक्षक मूल चंद व प्रदीप कुमार की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी विकास वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *