जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना झांसा पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी अमरीक सिंह वासी पीपली माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 16 बोतल ठेका शराब बोतल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 मई 26 को थाना झांसा के सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल व अजय कुमार की टीम ने आरोपी अमरीक सिंह वासी पीपली माजरा जिला कुरुक्षेत्र को अनजा मंडी गेट अजराना कलां से अवैध रूप बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 16 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
