जिला पुलिस ने बैग से पैसे चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने बैग से पैसे चोरी करने के आरोपी अजय वासी टाटका जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुनील कुमार वासी भुखापुरी जिला करनाल ने बताया कि वह पैराकिट पीपली मे मैनेजमेंट का काम करता है ।  दिनांक 10 मई 2026 को समय रात के करीब 9:30 बजे वह नीलोखेड़ी से पीपली के लिए बस में आया था। जब वह पैराकिट पीपली पर पहुंचा और बस से अपना बैग लेकर उतर रहा था तो एक व्यक्ति ने उसके बैग से करीब 5/6 हजार रुपये निकाल लिए । उसने उसे वहीँ पकड़ लिया लेकिन वह धक्का देकर पैसे लेकर भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

             दिनांक 12 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग निर्देश में पीएसआई विशाल, सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह, लखन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललीत की टीम ने बैग से पैसे चोरी करने के आरोपी अजय वासी टाटका जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 1300 रूपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *