जिला पुलिस द्वारा महिलाओं विशेष रुप से लडकियों को जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। महिला पुलिस की टीमों द्बारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 मई 26 को पुलिस की सेफ सिटी की टीम ने राजकीय मिडल स्कूल बाहरी में छात्र/छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। पुलिस टीम ने छोटे बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी दी। छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की कांस्टेबल हरजीत ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्र/छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *