लाडवा, 11 मई। एसडीएम अनुभव मेहता ने सोमवार को अपने उपमंडल कार्यालय लाडवा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए प्राप्त आवेदनों को मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज कर उनके स्थायी निवारण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे ये शिविर आमजन के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक आवेदन का निपटारा पूरी संवेदनशीलता के साथ करें ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः: 10 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी किसी भी विभागीय या प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं, जहां प्रशासन की पूरी टीम जनमानस की सहायता के लिए तत्पर रहती है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, पेयजल, राजस्व तथा अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े आवेदन एवं शिकायतें सुनी जाती हैं, जिनका संबंधित विभाग द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया जाता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *