कुरुक्षेत्र, 11 मई। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए दिनांक 14 मई को प्रात: 09:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में जॉब फेयर का आयोजन करवाया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि  इस जॉब फेयर में 10वी, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक भाग ले सकते है।  इस जॉब फेयर में मुख्य रूप से आईसीआईसीआई बैंक कुरुक्षेत्र, भारत फाइनेंशियल सर्विसेज,पुखराज हैल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कुरुक्षेत्र नियोक्ताओं द्वारा योग्य प्रार्थियों को रोजगार के अवसर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थी अपनी योग्यता के सभी प्रमाण पत्र लेकर ही इस जॉब फेयर में भाग लेने का कष्ट करें तथा प्रार्थी का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *