कुरुक्षेत्र, 9 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाज और शासन से जुड़े मुद्दों पर युवाओं को जागरूक होकर सक्रिय भागीदारी निभाने की जरुरत है। इसी प्रेरणा के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ हरियाणा के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। युवाओं को जागरूकता, नवाचार और सामूहिक जिम्मेदारी पर आधारित व्यावहारिक समाधानों की आवश्यकता है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार देर सायं ज्योतिसर अनुभव केंद्र में आयोजित कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आयोजित कर्म की बात-धर्म की बात कार्यक्रम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र का पहला युवा-नेतृत्व वाला नीति संवाद सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कर्म की बात-धर्म की बात कार्यक्रम में युवाओं ने विकसित हरियाणा 2047 पर दृष्टिकोण रखा। इस मौके पर केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएमजीजीए मुस्कान यादव द्वारा किया गया, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियो तथा युवाओं ने भाग लेकर वर्तमान समय की महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सार्थक चर्चा की।
उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा 2047 के विजन को केंद्र में रखते हुए सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पैनल चर्चाओं में सतत कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, प्लास्टिक बैग के उपयोग में कमी, तथा पर्यावरण और जलवायु पर हानिकारक कृषि पद्धतियों के प्रभाव जैसे विषयों पर युवाओं ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
सीएमजीजीए मुस्कान यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपदेश स्थली ज्योतिसर में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को नीति और नैतिकता के संवाद से जोडऩे की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा 2047 का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और उत्तरदायी नागरिक भागीदारी को भी समान महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को चार प्रमुख सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्पेल मास्टर ऑफ कुरुक्षेत्र और स्पिक फॉर भारत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों ने महाभारत अनुभव केंद्र का भ्रमण किया। तृतीय सत्र में कर्म की बात – धर्म की बात विषय पर नीति संवाद आयोजित किया गया, जबकि अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने लाइट एंड साउंड शो का अनुभव लिया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न जिलों से आए युवाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *