कुरुक्षेत्र, 9 मई। थानेसर सीएम विंडो कमेटी के एमीनेट पर्सन पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, गगन कोहली व रजनीश खासपुर ने सीएम विंडो पर दी गई शिकायतों का निवारण करवाया गया। एमीनेट पर्सन हरीश अरोडा ने कहा कि सीएम विंडो पर दी शिकायतों का निवारण सप्ताह में दो दिन सर्किट हाउस में निष्पक्षता के साथ किया जाता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा एवं गगन कोहली ने कहा कि अधिकारीगण सीएम विंडो की शिकायतों को गंभीरता से लें और समय पर सीएम विंडो पर आई शिकायतों का समाधान कराए, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों का समाधान मिल सके।
