4 करोड़ 91 लाख 95 हजार 015 रुपए का मुआवजा देने के आदेश किए पारित
कुरुक्षेत्र, 9 मई।
   जिला कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में किया गया। इस लोक अदालत में रखे गए 19719 मामलों में से 13901 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इन मामलों में 4 करोड़ 91 लाख 95 हजार 015 रुपए का मुआवजा देने के आदेश पारित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि  बैंचों के पास राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1094 केसों में से 22 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और 43 लाख 52 हजार 658 राशि की सेटलमेंट के आदेश पारित किए गए। इसी तरह कुल मामलों में शामिल क्रिमिनल कम्पाउंडेशन के 242 केसों में से 107 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा 61 हजार व फाइनेंस से सम्बन्धित लोन रिकवरी के 1025 में से 3 केसों का निपटारा किया गया तथा 54 हजार राशि के सेटलमेंट के आदेश पारित किए गए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मामलों में शामिल एमएसीटी के 171 केसों में से 23 केसों का निपटान किया गया और 1 करोड़  55 लाख 18 हजार के सेटलमेंट, ट्रैफिक चालान से सम्बन्धित 943 केसों में से 601 केसों का निपटारा किया गया तथा 8 लाख 90 हजार 750 राशि  के आदेश पारित किए गए। इसके अलावा लेबर से सम्बन्धित एक केस का मौके पर ही निपटान किया गया तथा 65 हजार राशि तथा बीएसएनएल टेलिफोन से सम्बन्धित 400 केसों में से 78 केसों का निपटान किया गया तथा 32 हजार की राशि के सेटलेमेंट, अन्य सिविल केसों में 10553 में से 9836 मामलों का निपटारा किया गया और 2 करोड़ 82 लाख 21 हजार 607 रुपए के मुआवजे के आदेश पारित किए गए।  इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19719 मामलों में से 13901 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इन मामलों में 4 करोड़ 91 लाख 95 हजार 015 रूपए के मुआवजा देने के आदेश पारित किए गए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *