* महापौर ने श्रीरामचरितमानस पाठ में की सहभागिता
* श्रद्धा और संस्कारों के संगम में शामिल हुईं महापौर
करनाल : महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शनिवार को सेक्टर-9 में  आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक वातावरण में उपस्थित होकर आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हुए कहा कि जहां राम नाम होता है, वहीं शांति और सद्भाव की स्थापना होती है।
पूर्व सेशन जज एमएल शर्मा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से सहभागिता की और इस पावन अवसर को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल एक धार्मिक पुस्तक नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श जीवन मूल्यों और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है, जो समाज को सदैव सही दिशा प्रदान करता है।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने पूर्व सेशन जज एमएल शर्मा को उनके सफल, अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जहां सभी उपस्थितजन गहन आध्यात्मिक अनुभूति से ओतप्रोत दिखे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *