11 मई को जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
करनाल, 9 मई।   हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 10 मई को गाँव ढाकवाला गुजरान का दौरा करेंगे। यहाँ वे 2.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वे डेरा राजपूताना में एक नई चौपाल का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना है।
इसके पश्चात सोमवार 11 मई को विधानसभा अध्यक्ष करनाल के सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम
में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ और भारतीय संस्कृति के गौरवमयी इतिहास को याद किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। यह अवसर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से हज़ार वर्षों की अडिग आस्था और पुनरोत्थान की गाथा के साथ हमारे अस्तित्व और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *