कुरुक्षेत्र, 8 मई — श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला एवं छात्रावास के नवनिर्मित द्वितीय तल का लोकार्पण 10 मई रविवार को प्रात: 10 बजे किया जाएगा। श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के पूर्व प्रधान एवं कार्यकारिणी सदस्य जयनारायण शर्मा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि सभा द्वारा लगभग तीन दशक पूर्व सभा के तत्कालीन प्रधान जयनारायण शर्मा के प्रयासों से कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला एवं छात्रावास का शुभारंभ सन्निहित सरोवर पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया था। जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में यह वेद पाठशाला सुचारू रूप से चल रही है। इस वेद पाठशाला के संस्थापक आचार्य स्व. बलराम शांडिल्य थे। बाद में सभा के तत्कालीन प्रधान जयनारायण शर्मा के प्रयासों में कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला एवं छात्रावास के भवन का निर्माण ब्रह्मसरोवर के उत्तरी किनारे पर किया गया। इस पाठशाला में आचार्य नरेश के मार्गदर्शन में लगभग 50 ब्रह्मचारियों को कर्मकांड की शिक्षा दी जाती है। उनके आवास एवं खानपान की व्यवस्था सभा द्वारा की जा रही है।
अब इस भवन के द्वितीय तल पर 8 कमरों का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा के करकमलों से 10 मई रविवार को होगा। प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि सभा पूर्व प्रधान जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति को संजोए रखने के लिए कार्य कर रही है। सेक्टर-8 में सभा द्वारा 829 वर्ग गज भूमि पर भगवान गौरीशंकर मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के सभी अवतारों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इससे पूर्व शांतिनगर में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सभा ने शांति कुंज हाल का निर्माण किया था तथा सभा ने रेवले रोड पर तीन मंजिला धर्मशाला रेणुका सदन का निर्माण भी किया गया है। यह सभी कार्य जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *