वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रेरित हुए कैडेट्स
10 HR BN NCC के दिशा-निर्देश में तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत की अध्यक्षता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के एनसीसी विभाग द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को ऑपरेशन सिंदूर के महत्व एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनाई गई। कैडेट्स ने भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर कैडेट्स में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति उत्साह का संचार हुआ।
