कुरुक्षेत्र। विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्त केंद्र में 586 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रेड क्रॉस कुरुक्षेत्र के सचिव रमेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में पधारे हुए थे जबकि प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी ने शिविर की अध्यक्षता की। स्टार रक्तदाता प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में 21 इकाई रक्त संग्रह हुआ। मुख्यातिथि रमेश कुमार ने कहा कि आज का दिन पुरे विश्व में रेड क्रॉस के रूप में मनाया जाता है जो स्वार्थ मानव सेवा से जुड़ा हुआ है। नरेश सैनी ने कहा रक्तदान अति पुण्य का कार्य है। प्रशांत शर्मा ने रक्तदाताओं को अल्पाहार देने की सेवा करते हुए कहा कि शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा अब तक 586 रक्तदान शिविरों में 21006 से अधिक रक्त इकाई संगृहीत हुई हैं जिसका लाभ 63018 लोगों को मिला है। शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के साथ साथ थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को समर्पित दिन भी है। हमारा उद्देश्य थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को रक्तदान के माध्यम से बचाना है।  शिविर में बलविंद्र, गुरदयाल, सुरेंद्र, विक्रम, खुर्शीद, सुशील, अनिल, प्रशांत, मनीष, राजेश, सुखबीर, रोहित, गुलाब, हर्ष, रोहित, रणदीप, जितेन्द्र, हरविंद्र सहित 21 युवाओं ने रक्तदान किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *