करनाल, 8 मई। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए  भारत सरकार द्वारा 14 व 15 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूलों में सेमिनार का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में  शुक्रवार को एसडीएम देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गुरुनानक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (शहरी) डॉ नीरू भी मौजूद रहीं।

सेमिनार में एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लड़कियों के लिए अनिवार्य है। एचपीवी वैक्सीन को लेकर छात्राएं एवं उनके अभिभावक अफवाहों पर ध्यान न दें। यह टीकाकरण सुरक्षित है और इसका लड़कियों के स्वास्थ्य पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता। सरकार द्वारा लड़कियों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए एचपीवी टीकाकरण नि शुल्क लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से 14 व 15 वर्ष की आयु की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की गति को तेज किया जाए और लक्षित शत प्रतिशत लड़कियों का टीकाकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर करें और सकारात्मक परिणामों के बारे में आमजन को जानकारी दें। अगर कहीं पर कोई दिक्कत सामने आ रही है इस बारे प्रशासन को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला करनाल वैक्सीनेशन में प्रथम स्थान पर हैं। वैक्सीन को लेकर बच्चियों में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *