कुरुक्षेत्र, 7 मई । जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि.) हरियाणा सदैव समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहता है जिसके तहत जगह-जगह जाकर जरूरतमंद और असहाय जनों एवं पशु पक्षियों की एक कदम आगे बढ़कर सहायता करता है । जन कल्याण मंच के सभी पदाधिकारी पूरे समर्पणभाव से समाजसेवा में जुटे रहते हैं इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पड़ रही भीषण धूप के चलते आज सेक्टर 4 और 5 में वरिष्ठ नागरिकों को पक्षियों के पानी के लिए कसोरे वितरित किए जिसका उद्देश्य यह है कि पक्षियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और अपनी-अपनी छतों पर कसोरों मे हररोज पानी भरा जाए ताकि आसमान में विचरण कर रहे पक्षी उस पानी को पी कर अपनी जान सुरक्षित रख सकें। जनकल्याण मंच के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने कहा कि पक्षियों के पानी के लिए संस्था की तरफ से किया जा रहा है पुण्यात्मक कार्य। संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना गंगा नहाने से कम नहीं है। उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा व रामपाल सरोहा ने कहा कि सभी को जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र संस्था से प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था के सलाहकार राजकुमार वालिया ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा पुण्यात्मक कार्य काबिले तारीफ है। कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा व प्रैस सचिव शिव किरमच ने बताया कि संस्था के पदाधिकारीयों ने आज कसोरे बांटने के साथ-साथ सेक्टर 4-5 के पार्क में पौधारोपण भी किया जिसकी भाजपा नेता डॉ ऋषिपाल मथाना ने भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रचार सचिव संजय शर्मा तथा महेंद्र शर्मा ने कहा कि कसोरे बांटने का कार्य निरंतर जारी रहेगा उन्होंने बताया कि आज बिरला मंदिर परिसर में भी पक्षियों के लिए पानी हेतु कसोरे रखे गए हैं ।उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने भी जनकल्याण मंच के कार्यों की भरपूर सहयोग देने का वायदा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक के अतिरिक्त रमेश दत्त शर्मा, बलदेव सिंह सैनी, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, उपाध्यक्ष रामपाल सरोहा, ने कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, उपाध्यक्ष रामपाल सरोहा, प्रैस सचिव शिव किरमच, विशेष आमंत्रित सदस्य महेंद्र शर्मा,  सचिव कुलदीप सिंह सैनी, प्रचार सचिव संजय शर्मा, भाजपा नेता डॉ ऋषिपाल मथाना,हितेंद्र शर्मा, जगरुप मलिक व अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने भी कसोरे बांटने में भरपूर सहयोग दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *