करनाल, 7 मई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि 9 मई को करनाल, असंध, घरौंडा व इंद्री की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कुल 9 बेंचों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि करनाल में आयोजित लोक अदालत में बेंच एक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा, बेंच दो में अतिरिक्त प्रधान जज, फैमली कोर्ट डा. सविता कुमारी, बेंच तीन में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम अवतार पारीक, बेंच चार में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, बेंच पांच में सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रदीप कुमार व बेंच छ: में सिविल जज (जूनियर डिविजन)अवंतिका मामलों की सुनवाई करेंगे। इसी प्रकार असंध में आयोजित लोक अदालत में सिविल जज (जूनियर डिविजन) तनुज हंदूजा, इंद्री में आयोजित लोक अदालत में सिविल जज (जूनियर डिविजन) कुनाल मित्तल व घरौंडा में आयोजित लोक अदालत में सिविल जज (जूनियर डिविजन) कार्तिक शर्मा मामलों की सुनवाई करेंगे।

सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से दीवानी मामले, शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस (एनआई एक्ट), मोटर दुर्घटना दावा (एमवी एक्ट) तथा बिजली अधिनियम से संबंधित अनट्रेस्ड अथवा कैंसिलेशन रिपोर्ट वाले मामले शामिल हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *