अम्बाला/चंडीगढ़, 06 मई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी द्वारा कुर्सी नहीं छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि “यह बहुत लफड़ेबाज महिला है जिनके कहने से कुछ नहीं होता, यहां राजशाही नहीं, यहां पर लोकशाही है। संविधान में इसके प्रावधान दिए हैं कि यदि इस प्रकार का कोई मुख्यमंत्री कृत्य करे तो उसको उठाकर बाहर करने के क्या-क्या तरीके है संविधान में इसका प्रावधान है”।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल में 17 वर्ष बाद एक मंदिर के कपाट पुन: खुलने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण नीति के तहत इस देश के बहुसंख्यक समाज को वहां दबाया जा रहा था, आज समाज और मंदिर ने भी खुली सांस ली है।

पंजाब देश में अव्वल था, मगर यहां की सरकारों ने लूटकर पंजाब कंगाल कर दिया, अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी : अनिल विज

आगामी पंजाब में चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 22 प्रदेशों में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, पंजाब भी इससे अलग नहीं रह सकता और पंजाब में भी भाजपा की सरकार आएगी। पंजाब की आज जो दुर्दशा है जो पंजाब सारे देश में अव्वल माना जाता था, मगर इन सरकारों ने पंजाब को लूटकर कंगाल कर दिया। अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी और पंजाब की कंगाली को दूर करेगी।

देश खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठते है, 99 चुनाव ये हार चुके अब हारने के शतक लगने का इंतजार : अनिल विज

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि बंगाल में भाजपा चुनाव आयोग की वजह से जीता है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी तो हर खुशी के मौके पर, जब देश खुशी मना रहा है, कई सालों बाद बंगाल आज आजाद हुआ है, बंगाल में गुंडागर्दी को खत्म हुई है, बंगाल में भगवा लहराया है और देश खुशियां मना रहा है। मगर देश जब-जब खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठ जाते हैं और उनको रोना आता है। राहुल गांधी 99 चुनाव हार चुके हैं और हम तो उनके हारने के शतक लगने का इंतजार कर रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *