मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप में की जाएगी जनगणना:विवेक आर्य
भारत की 16वीं जनगणना के कुरुक्षेत्र में प्रथम चरण का कार्य हुआ शुरू, सभी अधिकारी, कर्मचारी मेहनत और ईमानदारी के साथ करें अपनी ड्यूटी का निर्वहन
कुरुक्षेत्र, 1 मई। 
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि भारत की 16वीं जनगणना का कार्य कुरुक्षेत्र जिले में शुरू किया गया है। इस प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवासों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने का कार्य 30 मई तक चलेगा। इस चरण में प्रत्येक मकान की स्थिति, उसमें उपलब्ध सुविधाओं जिनमें पेयजल,बिजली, शौचालय, ईंधन आदि की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके साथ ही मकानों की संख्या उपयोग और निर्माण सामग्री का विवरण लिया जाएगा।
एडीसी विवेक आर्य ने आज यहां अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। इस जिले के प्रत्येक क्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है और इन सभी ने मतगणना के प्रथम चरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस बार जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप से की जाएगी। प्रगणक टेबलेट व स्मार्ट फोन से डाटा एकत्रित करेंगे। इस जनगणना के दौरान प्रगणक व पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए गए है।
उन्होंने नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि जनगणना कर्मियों को सही व पूर्ण जानकारी दे। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जानकारी देना अनिवार्य है और दी गई सभी जानकारी पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी, इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्य के लिए होगा। इस जनगणना से प्राप्त आंकड़े केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं, परिसीमन, पंचायतों, नगरपालिकाओं को अनुदान तथा सामाजिक-आर्थिक नीतियों का आधार बनते है। इस जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में किया जाएगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक,सांस्कृतिक और आर्थिक जानकारी ली जाएगी।
एडीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बढ़चढ़ कर भाग ले और देश के विकास में अपना योगदान दें। इस प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवासों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने का कार्य 30 मई तक चलेगा। इस कार्य को सभी अधिकारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निर्धारित समय अवधि के अंदर मकानों की गणना का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *