कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 2026 के तहत जिला के गांव बोडा की ग्राम पंचायत में सरपंच पद और गांव सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर 6 में पंच पद के लिए उप चुनाव करवाए जा रहे हैं। इन चुनावों के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोडा और पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरस्वती खेडा कॉलोनी में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पर 10 मई को मतदान होंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि जिला में रिक्त एक सरपंच पद, 23 पंच पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई थी। रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार 28 अप्रैल को नामांकन वापसी के उपरांत जिला में 14 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा 8 पंच पदों के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खंड पिहोवा की ग्राम पंचायत बोडा में सरपंच व ग्राम पंचायत सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर 6 का चुनाव करवाया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि बोडा गाम पंचायत में सरपंच पद को महिला के अलावा कैटेगरी में रखा गया है। इसी तरह सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर 6 का पंच पद पिछड़ा वर्ग ए महिला कैटेगरी में रखा गया है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण व समयबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई
