कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। आज के समय में ईमानदारी की मिसाल कायम कर रहें हैं। ऐसी ही एक मिसाल रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यरत चालक धर्मपाल ने कायम की है।
गांव बिलौचपुर निवासी व वर्तमान में जिला रेडक्रास सोसायटी में चालक के पद पर कार्यरत धर्मपाल को न्यायालय परिसर के पीछे वाले क्षेत्र में एक पर्स गिरा हुआ मिला। जांच में पाया कि पर्स में नकदी व कुछ जरूरी कागजात थे। पैसों से भरा पर्स होने के बावजूद भी धर्मपाल का ईमान नहीं डगमगाया और उसने पर्स के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं बताई।
धर्मपाल ने कहा कि पर्स से मिले कागजात से संबंधित का फोन नंबर और घर का एड्रेस लिया। उस नंबर पर बार-बार संपर्क किया, लेकिन फोन नंबर बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। फिर इसकी जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह को दी। इस जानकारी में पता चला कि ये पर्स उनके पड़ोसी का है। उन्होंने कहा कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने उसके सामने ही पर्स मिलने की सूचना अपने पड़ोसी को दी। जवाब में पड़ोसी ने उन्हें पर्स अपने पास ही रखने को कहा और इसके साथ ही बताया कि पर्स में उसके कागजात थे, जिस कारण वो बहुत ही परेशान था और उसने इसकी सूचना पुलिस को देने का मन बना लिया था। पर्स मिलने के बाद वो बहुत ही खुश हुए।
