पानीपत। गांव बिहाेली के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला रणजीत सिंह की तेजधार हथियार से वारदात हत्या कर दी गई है। रणजीत पिछले 12 वर्षों से पूर्व सरपंच के खेतों में काम कर रहा था। वह अभी दो महीने पहले ही अपने गांव से वापस काम पर लौटा था।
पूर्व सरपंच जिले सिंह के भतीजे अमित ने करीब 15-20 दिन पहले ही विनोद नाम के एक नया नौकर रखा था। विनोद, मृतक रणजीत का रिश्तेदार बताया जा रहा है और वह रणजीत के साथ ही खेत में बने कमरे में अपने परिवार सहित रह रहा था। सोमवार सुबह रणजीत का शव बिहोली-बापौली रोड पर रतन के खेत में मिला।
अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से उसका गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वहीं विनोद खेत से गायब मिला। ऐसे में पुलिस अब पुलिस आपसी रंजिश को लेकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी आत्माराम और थाना बापौली प्रभारी बंसीलाल ने मौके पर पहुंचे।
