अंबाला शहर। जंडली पुल के पास शुक्रवार शाम एक महिला इंजीनियर से दिनदहाड़े झपटमारी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने चलते स्कूटर के पास आकर महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीनाक्षी, निवासी कुरुक्षेत्र, वीटा मिल्क प्लांट अंबाला सिटी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार शाम करीब 4:40 बजे रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट की ओर जा रही थीं। जंडली पुल के पास पीछे से आए दो युवकों ने उनकी एक्टिवा के नजदीक बाइक लाकर झपट्टा मारा और पर्स छीनकर तेज गति से भाग निकले।
महिला के अनुसार, बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। पीछे बैठे युवक ने सफेद कपड़े से मुंह ढका हुआ था, जिससे पहचान नहीं हो सकी। घटना इतनी तेजी से हुई कि बाइक का नंबर नोट नहीं किया जा सका।
छीने गए पर्स में आइफोन 14, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ नकदी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *