अंबाला। सड़क हादसे में कृष्णा निवासी बारह क्रास रोड अंबाला छावनी की मौत हो गई। शिकायत में साहिल निवासी तरावड़ी करनाल ने बताया कि वह मोहन बेकरी अंबाला शहर सेक्टर एक में बतौर मैनेजर काम करता है। उसके पास कृष्णा भी कुक का काम करता है।

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को कृष्णा रात करीब डेढ़ बजे वह और कृष्णा दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर के लिए चल पड़े। जंडली पुल फ्लाइओवर के नीचे से कैंट के लिए मुड़े तो वहां पर एक ट्रक खड़ा था। कृष्णा का सिर इस ट्रक से टकरा गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल को नागरिक अस्पताल अंबाला शहर लाया गया, जहां डाक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। वह जब वापस मौके पर आया तो वहां से ट्रक जा चुका था। पुलिस आरोपित ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *