पिहोवा, 24 अप्रैल। एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि हरियाणा विलेज कॉमन लैडस रेगूलेशन एमैडमेंट 2024 के तहत योजना का लाभ लेने वाले पात्र आवेदकों से शिविर में आवेदन जमा करवाए जाएंगे। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पंचायती भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व से निर्मित अवैध मकानों को नियमानुसार वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के 1.5 गुणा रेट पर नियमित किया जाएगा। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचने के लिए गांव स्तर पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में पात्र नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिहोवा खंड में 27 अप्रैल को गांव टिकरी, थमबलबोहड़ा, टयूक्र, तलहेडी, स्योंसर, सरस्वती खेडा कालोनी, सरस्वती खेडा, संधौला, रण, रतनगढ़ ककराली, मुर्तजापुर, अधोया, अरुणाय, अरनैचा, असमानपुर, बाखली कलां, बाखली खुर्द, बटेहड़ी, भेरियां, भौर सैंयदा, बिलौचपुर, बूढा, बोधनी, चनारेहडी, छाजपुर, चुनिया फार्म, धूलगढ़, दीवाना, गढ़ी लांगरी, हेलवा, ईशाक, जुलमत, जुरासीकलां, ककराला गुजराण, खेडी शीशग्रां, मदनपुर, मांगना, मोरथली में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह 28 अप्रैल को सिंगपुरा, स्याणा सैंयदा, सतौड़ा, सैंसा, सैयणा खुर्द, रामगढ़ रोड, नीमवाला, मुकीरपुर, बीबीपुर कलां, डेरा नानकपुरा, डेरा फतेहसिंह, ढाणी रामपुरा, गलेडवा, गढ़ी रोडान, गढ़ी सिंगाा, गुलडेहरा, गुमथला गढू, हमीरा फार्म, हरिगढ़ भौरख, जखवाला, झिमरेहडी, जुरासी खुर्द, कलसा, कराह साहब में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 29 अप्रैल को गांव थाना, सुरमी, शाहपुर, सारसा, संधौली, 30 अप्रैल को छौलों और 1 मई को मोहनपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस्माइलाबाद खंड में 27 अप्रैल को गांव अजराना खुर्द, खेडी शहीदां, 28 अप्रैल को गांव कुमहार माजरा, 29 अप्रैल को गांव लौटनी, बचकी, 30 अप्रैल को गांव मांडी, डल्ला माजरा, 1 मई को गांव रोहटी, डेरा सुरजगढ़, 2 मई को गांव सैनी माजरा, फतेहगढ़ चम्मू, 3 मई को गंगहेड़ी, सलपनी कलां, 6 मई को गांव गोगपुर, सलपणी खुर्द, 7 मई को गांव गोरखा, शेरगढ़, 8 मई को गांव टबरा, झांसा, 9 मई को गांव तंगोली, झिंवरेड़ी, 10 मई को गांव कैंथला, थरौली, 11 मई को गांव ठसका मीरांजी, अजरावर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *