कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि हरियाणा विलेज कॉमन लैडस रेगूलेशन एमैडमेंट 2024 के तहत योजना का लाभ लेने वाले पात्र आवेदकों से शिविर में आवेदन जमा करवाए जाएंगे। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पंचायती भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व से निर्मित अवैध मकानों को नियमानुसार वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के 1.5 गुणा रेट पर नियमित किया जाएगा। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचने के लिए गांव स्तर पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में पात्र नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि थानेसर खंड में 27 अप्रैल को गांव किरमच, मिर्जापुर, खिजरपुरा, अजरानी, बाहरी, ज्योतिसर, बगथला, 28 अप्रैल को गांव धुराला, अजराना कलां, खानपुर रोडान, सुनहेडी खालसा, बचगांव, अमीन, भिवानी खेडा, अढोण, बीड अमीन, 29 अप्रैल को लोहार माजरा, बलाही, खेडी रामनगर, आलमपुर, झिंझरपुर, जोगना खेड़ा, ईशाकपुर, बारवा, हंसाला में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह 30 अप्रैल को गांव समसीपुर, हथीरा, कवांरखेड़ी, समसपुर, हिंगाखेडी, तिगरी खालसा, धुराली, 1 मई को गांव मुंडा खेडा, कैंथला खुर्द, रावगढ़, हसनपुर, संतोखपुरा, डेरा चकचकाातिया, बिशनगढ़, डोडा खेडी, 2 मई को घमुरखेडी, लुखी, चिब्बा, गामड़ी जाटान, दबखेड़ी, बारना, बहादुरपुरा, 3 मई को गांव कमौदा, खेडी ब्राह्मïण, मलिकपुर, डेरा अबरावां, डेरा संत सिंह, डेरा रामनगर, अढोनी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिपली खंड में 27 अप्रैल को गांव बीड मथाना, बोडी, बोदला, बोहली में, 28 अप्रैल को बीड पीपली, छारपुरा, दौलतपुर, कनीपला, 29 अप्रैल को डेरा पुरबिया, डेरू माजरा, धीरपुर, धुधला, गढ़ी, गोविंद माजरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह 30 अप्रैल को गांव हरियापुर, ईशरगढ़, जिवरेहड़ी-2, जिरबड़ी, कलाल माजरा, कड़ामी, खैरा, 1 मई को गांव खैरी, खानपुर कौलियां, किशनगढ़, कोलापुर, खेड़ी मारकंडा, खेड़ी गडियाल, खेडी मारकंडा, मसाना और मथाना में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 4 मई को मोरथला, मुकेरपुर, मुनियारपुर, पलवल, प्रतापगढ़, पट्ïटी कसेरला, पट्ïटी किशनपुरा, रामगढ़, रत्तन डेरा, समाणी, 5 मई को सांवला, सराई सुखी, शादीपुर लाडवा, शादीपुर शहीदां, शंकर कालोनी, 6 मई को सिरसला, सिरसमा, सोढी, उमरी और उंटसाल में शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खंड बाबैन में 27 अप्रैल को गांव बीड सुजरा, बुहावी, हमीदपुर, 28 अप्रैल को हरिपुरा, ईशरहेडी, जलालुद्दीन मजारा, 29 अप्रैल को जण्डौला, कालवा, बरगट जाटान, 30 अप्रैल को कसीथल, खिडकी विरान, लखमडी, 1 मई को मंगौली जाटान, मंगौली रागडान, टाटका, 4 मई को रामनगर 112, रामशरण माजरा, 5 मई को सैनी माजरा, भगवानपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह लाडवा खंड में 25 अप्रैल को गांव मुरादनगर, गंगौरी, छलौंदी, 27 अप्रैल को गांव गोबिंदगढ़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शाहाबाद खंड में 27 अप्रैल को गांव भोकर माजरा, झारौली खुर्द, कल्याणा, कठवा, नगला, पट्ïटी शाहजादपुर, समभाखली, सुलखनी, तंगोर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *