करनाल, 24 अप्रैल। गर्मी के मौसम को मध्यनजर रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा नागरिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत लघु सचिवालय भवन की प्रथम मंजिल पर आम जनता एवं आगंतुक नागरिकों की सुविधा के लिए 2 आधुनिक वाटर कूलर भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना तथा जनसेवा में योगदान देना है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख त्रिमूर्ति शिव पांडे (डीजीएम) एवं  अग्रणी जिला प्रबंधक सुशील कुमार हंदुजा की उपस्थिति में रिबन काटकर वाटर कूलरों का विधिवत रूप से लोकार्पण किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल जन सुविधा को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

इस मौके पर मंडल प्रमुख ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक हमेशा से सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहा है। बैंक द्वारा समय-समय पर जनहित में विभिन्न कल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने इस सराहनीय पहल के लिए पंजाब नेशनल बैंक का धन्यवाद एवं स्वागत किया और कहा कि गर्मी के दिनों में यह सुविधा लोगों के लिए काफी राहत प्रदान करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *