अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही: डीसी
करनाल, 22 अप्रैल। 
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि तहसीलों में लंबित जमाबंदी, इंतकाल (म्यूटेशन), राजस्व कोर्ट के मामलों तथा रिकवरी से संबंधित मामलों का शीघ्रता से निपटारा किया जाए तथा उसकी जानकारी समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाए। आम जनता को परेशान न होने दें, राजस्व विभाग के कार्यों को बेवजह लंबित न रखें और तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।
उपायुक्त बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन हर सप्ताह किया जाएगा और प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा तथा कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने एजेंडा के अनुसार जमाबंदी, इंतकाल, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल, ई भूमि पोर्टल,  डिजिटल क्रॉप सर्वे, डिमार्केशन के मामले, पेपरलेस रजिस्ट्री, मॉडल रिकॉर्ड रूम, स्टाम्प ड्यटी रिकवरी, कोर्ट फाइन रिकवरी तथा डीटीपी, पंचायत विभाग व अन्य विभाग से संबंधित रिकवरी के मामलों का भी तत्परता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सरकारी जमीन के इंतकाल की पेंडेंसी भी लंबित नहीं होनी चाहिए तथा मुआवजा से संबंधित केसों का भी शीघ्र निपटान करवाएं। उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के तहसीलदारों से और नायब तहसीलदारों, कानूनगो और पटवारियों से राजस्व विभाग से संबंधित आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं।

इस अवसर पर करनाल के एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, एसडीएम असंध सुमित सिहाग, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, नीलोखेड़ी के एसडीएम अशोक कुमार, एसडीएम इंद्री डॉ. रमन गुप्ता, डीआरओ मनीष यादव, डीडीपीओ कंचनलता सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *