करनाल, 22 अप्रैल।  जिला योजनाकार ने बताया कि विभाग की टीम ने बुधवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में असंध में एक अवैध कॉलोनी के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। यह अवैध कॉलौनी मलकपुर रोड पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 8.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में सभी डी. पी. सी. व सभी कच्ची सडक़ो को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफ. आई. आर. भी करवाई जा रही है, अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *