करनाल, 22 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सचिव डॉ. इरम हसन ने बुधवार को सब डिवीजन असंध की अदालतों का निरीक्षण किया। इस मौके पर ए सी जे (सीनियर डिवीजन) असंध हरीश सब्रवाल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सीजेएम डॉ. इरम हसन ने पैनल अधिवक्ताओं से बातचीत की और पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने व पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीजेएम डॉ. इरम हसन ने कानूनी सहायता केंद्र सालवन, असंध व मूनक का निरीक्षण किया और उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर का मार्गदर्शन करते हुए लोगों को पृथ्वी दिवस की जानकारी देने और पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने व पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *