खरीद एवं उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश
करनाल, 14 अप्रैल। 
डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिला की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद, उठान व्यवस्था और गेट पास प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने करनाल, घरौंडा, इंद्री व तरावड़ी अनाज मंडियों का दौरा किया।  इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार खरीद सुनिश्चित करने तथा उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहें।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने मंडी में पहुंचकर गेहूं की ढेरियों पर नमी मापक यंत्र से नमी की जांच करवाई। इसके साथ ही उन्होंने गेट पास व बायोमेंटिक प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने मंडियों सचिवों को निर्देश दिए की मंडियों में इलेक्ट्रिक कांटे लगाना सुनिश्चित किया जाए और इससे संबंधित प्रमाण पत्र दिया जाए। इस दौरान उन्होंने मंडी में उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की और कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किसानों से अपील करते हुए डीसी ने कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद बिना किसी बाधा के हो सके

डीसी ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों की ली बैठक
निरीक्षण से पूर्व डीसी ने लघु सचिवालय के सभागार में गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों व प्रशासन के सुपरवाइजरों मंडी सुपरवाईजरों को निरंतर मंडियों का दौरा करने के निर्देश दिए। खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी अधिकारी किसानों व आढ़तियों से मिलजुल कर कार्य करे। ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।
इस अवसर पर एडीसी डा. राहुल राईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम इंद्री डा. रमन गुप्ता, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, डीएफसी मुकेश कुमार, करनाल मंडी के चेयरमैन ईश्वर कश्यप, वाईस चेयरमैन लेखराज, मंडी प्रधान सुरेंद्र त्यागी, ट्रंास्पोटर अशोक खुराना, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि, आढ़ती व किसान मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *