करनाल जिले के असंध में लंबे समय से अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर (Spa Center) पर सोमवार देर शाम सीएम फ्लाइंग और स्थानीय पुलिस ने रेड की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में 4 लड़कियों और स्पा सेंटर के मालिक को काबू किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के पास शिकायतें आ रही थी कि यहां पर मसाज के नाम पर गलत धंधा किया जाता है। शहर के सफीदों बाईपास पर अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर (SPA Center in Karnal) पर सीएम फ्लाइंग और पुलिस ने रेड की। रेड के दौरान डीएसपी असंध, थाना असंध और महिला थाने की टीम साथ रही।

इस दौरान चार लड़कियां दूसरे राज्य की मिली हैं, जिनको मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, स्पा सेंटर के संचालक जींद निवासी अंकित को भी पकड़ लिया गया है। रेड की जानकारी मिलते ही अन्य सभी जगह अफरातफरी मच गई।
थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रेड की गई थी। चार लड़कियां मिली है। वहीं, स्पा सेंटर मालिक अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि शहर में कोई अवैध गतिविधि नहीं चलने दी जायेगी। अगर कोई भी इस तरह की गतिविधि में शामिल मिलता है, तो कानूनी कार्रवाई को जायेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *