करनाल। हरियाणा के करनाल में ससुराल से घर लौटते ही बकरा मार्केट में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया है।
मृतक हर्षित की दादी पार्वती ने बताया कि उसके पोते ने अंबाला की लड़की से लव मैरिज की थी। वह ज्यादातर अपनी ससुराल में ही रहता था। पहले वह अदालत में वकील के पास कार्य करता था, अब वह रोजगार की तलाश में था।
पिछले सोमवार को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। उसकी सात महीने की बेटी भी है। कल सोमवार देर रात करीब एक बजे उसका पोता घर आया था।
वह बोला कि कमरे की चाबी वह ससुराल में ही भुल आया है। तो उसकी दादी ने कहा कि हमारे कमरे में सो जाओ, लेकिन वह नहीं माना और उसने ताला तोड़ दिया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
मंगलवार सुबह 11 बजे तक जब हर्षित सोकर नहीं उठा तो उसकी दादी उसे उठाने के लिए गई। जैसे ही वह कमरे में गई तो हर्षित फंदे पर लटका हुआ था। हर्षित की मां की पहले ही मौत हो गई थी। उसकी एक बहन भी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *