करनाल। उत्तम नगर में पति की मौत के बाद ससुराल पहुंची महिला पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला आया है। उत्तम नगर की रहने वाली लक्ष्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 31 मई को उसके पति मोहित ने सल्फास (जहर) निगल लिया था।
हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 जून को उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पति का अंतिम संस्कार कर दिया जब वह अपनी बहन सुजीता के साथ ससुराल पहुंची तो उसकी ननद व अन्य परिवार वालों ने मिलकर पहले दोनों को घर के अंदर से बाहर निकाला और फिर गली में घसीटकर बुरी तरह पीटा।
इस दौरान उन्हें गालियां दी गईं और सुजीता के साथ बदसलूकी की। उसने डरकर उदय व सोनी को फोन किया। इन्होंने इनोवा गाड़ी भेजी। गाड़ी वहां पहुंची तो आरोपियों ने गाड़ी के पीछे व साइड के शीशे तोड़ दिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *