कुरुक्षेत्र पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी गिरफ्तार किया है। थाना साईबर अपराध कुरुक्षेत्र की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी चंचल कुमार उर्फ़ विक्की वासी जगराव जिला लुधियाना पंजाब  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जाकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 दिसम्बर 24 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में विद्या सागर वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह रिटायर बैंक कर्मचारी है। दिनांक 14 नवम्बर 24 उसके मोबाईल पर एक अनजान काल आई थी। काल करने वाले ने अपने आपको कस्टम का अधिकारी बताया था। काल करने वाले ने बताया कि आपके नाम से एक पार्शल मलेशिया भेजा जा रहा है जिसमे ड्रग्स है जो गैर क़ानूनी है अगर इसे नहीं रोका गया तो आपको 5 साल की जेल व 5 लाख का जुर्माना लगेगा। इसे रुकवाने के लिए आपको बॉम्बे पुलिस में कंप्लेंट करके 2 घंटे के भीतर रुकवाना होगा नहीं तो आपके खिलाफ क़ानूनी कारवाई होगी, अगर आप सहयोग करोगे तो आप केस से बाहर हो जाओगे। उसके बाद उसने उसकी तथा उसकी पत्नी के सारे बैंक अकाउंट की डिटेल्स देने को कहा। जब उसने अपनी व अपनी पत्नी की सारी बैंक डिटेल्स, फंड्स व एफडी की डिटेल्स दे दी तो उन्होंने कहा कि इस बारे किसी को भी बताना नहीं है नहीं तो आपके व आपके परिवार की जाँच होगी। कुछ देर बाद उसने फिर से काल करके उसकी बात अनिल यादव से करवाई जिसने अपने आपको सीबीआई का चीफ बताया। उसने भी उसके बैक खातो की डिटेल्स पूछी और कहा कि आपके ऊपर दो ड्रग्स केस है। एक से नाम निकल गया है लेकिन दूसरे से निकालने के लिए आपको अपनी सारी बैंक एफडी तुड़वाकर आरबीआई में वैध करना होगा । जिसके बाद उसने अपने और अपनी पत्नी के नाम खातों में जमा राशि व एफडी की कुल 64 लाख 65 हजार 500 रुपये उनको ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद भी उसके पास और पैसे देने के फ़ोन आए आए जिसके बाद उसे अहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर अपराध कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 7 अप्रैल को थाना साईबर पुलिस कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक जसबीर के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सतबीर सिंह, अजैब सिंह मुख्य सिपाही अमित व एसपीओ सर्वजीत सिंह की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी चंचल कुमार उर्फ़ विक्की वासी जगराव जिला लुधियाना पंजाब को मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

आरोपी के खाते में जमा हुए थे 10 लाख रूपये: सुनील कुमार  

            मामले के अनुसन्धान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के खाते में 10 लाख रूपये जमा हुए थे। आरोपी ने इस खाते के चैक अपने आढती को दे दिए थे जिसने चैक के द्वारा खाते से पैसे निकल लिए हैं । मामले की जांच जारी है ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *