अंबाला 27, जुलाई- नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कर प्राथमिकता से लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्य करें। नगराधीश सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने शिविर में पंहुचे प्रार्थियों की समस्याओं को सुनने का काम किया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविर लोगों की समस्यााओं का जल्द समाधान करने के उदेश्य से शुरू किया गया है, सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्हें पोर्टल पर अपडेट भी करवाएं।
शिविर में मोती नगर निवासी सुदेश ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में इंकम कम एवं वैरीफिकेशन करवाने की समस्या का समाधान हो गया है और आज वह अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को लेकर यहा पंहुची है। ऐसे ही गांव घेर निवासी अनुप देवी ने विधवा पेंशन बनवाने बारें, रमदास नगर से गुरदीप सिंह ने फैमिली आईडी में अपनी पत्नी का नाम अंकित करवाने बारे, जलबेडा से ज्योति ने फैमिली आईडी न ऑपन होने को लेकर, मस्तपुर से सुखविंदर कौर ने राशन कार्ड बनवाने बारें व अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। नगराधीश ने सभी की समस्याएं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *