विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल में कैंप कार्यालय पर सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया समाधान

करनाल, 12 दिसंबर- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिस आशीर्वाद से जनता ने उन्हें चुनकर हरियाणा विधानसभा तक पहुंचाया है, उनकी समस्याओं को सुनना उनका पहला दायित्व है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कैंप कार्यालय पर मौजूद आमजन की बारी-बारी से समस्याओं को सुना। उन्होंने तत्काल मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन हर दिन अपने अलग-अलग कामों के लिए कैंप आवास पर आते हैं। तत्काल अधिकारियों को निर्देश देता हूं ताकि कोई समस्या न रहे। जनता की जितनी सेवा हो सकती है, उतनी सेवा करने का प्रयास करता हूं।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए, वह लिखित शिकायत लेकर आए। उस शिकायत पर साफ-साफ संबंधित व्यक्ति का पता और उसका मोबाइल नंबर अवश्य हो, ताकि आसानी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का हर दिन फोलो अप लिया जाता है, इस कार्य के लिए उनके आवास पर कर्मचारी लगाए गए हैं, जो विभागों से जानकारी लेते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *