जिला पुलिस ने हर्ष फायरिंग के संबंध में जारी की एडवाईजरी ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशानुसार हर्ष फायरिंग को लेकर जिला पुलिस पूरे तरीके से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक ने प्रैस विज्ञपति जारी करते हुए जिले के आमजन को संदेश देते हुए कहा है कि शादी विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करना कानूनी रूप से अपराध है। इसलिए कोई भी ऐसा न करें यदि कोई ऐसा करता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति लाइसैंसी हथियार से इस तरीके का अपराध करता है तो उसका लाइसैंस भी रद्द करवाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि लोग अपनी जिम्मेवारी समझे और इस तरीके के अपराध करने से बचें। उन्होंने कहा कि लाइसैंसी हथियार केवल व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है ना कि हर्षोल्लास के अवसरों पर इस तरीके की फायरिंग करने के लिए। शादी समारोह या अन्य किसी भी आयोजन पर हर्ष फायरिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून के तहत हर्ष फायरिंग को कानूनी अपराध माना गया है इसमें सजा का प्रावधान भी है। आमजन से यही अपील है कि लाइसैंसी हथियार व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है। इसलिये इसे सिर्फ आत्म रक्षा व सुरक्षा के समय ही प्रयोग में लाना चाहिये, न कि शादी-विवाह जैसे आयोजन में। इस संबंध में उपायुक्त कुरुक्षेत्र द्वारा पहले से ही आदेश जारी किये गए हैं। इसलिये अनावश्यक कानूनी कारवाई से बचने के लिये इस तरह की हर्ष फायरिंग न करे

अवैध शराब रखने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने करीब 5880 बोतल अवैध शराब की थी बरामद ।
जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध शराब रखने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री वरूण सिंगला के मार्ग निर्देश मे अपराध अन्वेषण शाखा-1 पुलिस की टीम ने अवैध शराब रखने के मुख्य आरोपी करण शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा वासी छोटा बाजार थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 दिसम्बर 2024 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, गिरीवर शर्मा, मु0सि0 कृष्ण कुमार, ईएसआई जयपाल सिंह व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही विनोद कुमार की टीम नेशनल डिजाईन इन्सटीच्युट कुरुक्षेत्र के सामने एनएच-44 पर मौजुद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशु गुप्तावासी महेश नगर कैंटर नम्बर पीबी –बीवाई-8928 से कुरुक्षेत्र होता हुआ दिल्ली जायेगा । जिसमे भारी मात्रा में अवैध शराब है। अगर एनएच-44 नेशनल डिजाईन इन्सटीच्युट कुरुक्षेत्र के पास नाकाबंदी करके उसको काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो उसके पास से भारी मात्रा मे अवैध सहराब बरामद हो सकती है। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को कैंटर नम्बर पीबी –बीवाई-8928 आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसमे बैठे ड्राईवर व उसकी कैंटर की तलाशी लेने पर कन्टैनर के अन्दर ब्लू स्ट्रोक मार्का की पेटियां भरी हुई मिली। गाडी मे काफी मात्रा मे शराब की पेटियां भरी हुई थी। आरोपी की के कब्ज़ा से करीब 5880 बोतल अवैध शराब बरामद हुई । आरोपी की पहचान आशु गुप्ता वासी महेश नगर अम्बाला के रूप में हुई । आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-1 के पीएसआई विनय कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था । आरोपी की रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
दिनांक 11 दिसम्बर 2024 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश मे पीएसआई विनय कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार, संदीप कुमार व सिपाही सतवीर की टीम ने अवैध शराब रखने के मुख्य आरोपी करण शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा वासी छोटा बाजार थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

शराब पीकर सरकारी कर्मचारियो के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोपी गिरफ्तार।
जिला पुलिस ने शराब पीकर सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार। थाना झांसा पुलिस ने शराब पीकर सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दलेर सिंह पुत्र जसपाल सिंह वासी चब्बा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि थाना झासा के कुलदीप सिह व सि. सुभाष चन्द थाना मे अपने दफ्तर मे मौजुद थे। उसी समय एक नौजवान लडका जिसने अपना नाम दलेर सिह पुत्र जसपाल सिह वासी डेरा गरमुलिया गाव चिब्बा जिला कुरुक्षेत्र बताया जो शराब के नशे मे धुत होकर पुलिस स्टाफ को उल्टा सीधा बोल रहा है। शराब के नशे मे गाली गलोच करने लगा। जिसको समझाने का काफी प्रयास किया । समझाने के बाद भी नही मान रहा है और शोर-शराबा करके थाना मे अमन शान्ति भग कर रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में शराब पीकर हुडदंग बाजी करने का मामला दर्ज करके जांच थाना झांसा के सहायक उप निरीक्षक कश्मीरी लाल को सौंप दी थी। मामले की जांच करते हुए थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक गुलाब सिंह के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक कश्मीरी लाल, सुरेन्द्र कुमार की टीम ने शराब पीकर पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी को काबू करके गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

जान से मारने व मारपीट करने के एक और आरोपी को किया शामिल तफतीश।
जिला पुलिस ने जान से मारने व मारपीट करने के एक और आरोपी को किया शामिल तफतीश। थाना ईस्माईलाबाद पुलिस की टीम ने जान से मारने व मारपीट करने के आरोप मे रोहित पुत्र गुरमेल वासी खेडी शहीदां जिला कुरुक्षेत्र को शहीदा जिला कुरुक्षेत्र को शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र हरकेश सिंह वासी नजदीक पंजाब ग्रामीण बैंक बिन्जल थाना जुल्का जिला पटियाला पंजाब ने थाना ईस्माईलाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि वह डैफोडिल स्कूल ईस्माईलाबाद मे पढता है। दिनांक 16 नवम्बर 20 24 को वह ट्यूशन पढने के लिए ईस्माइलाबाद जा रहा था । जब वह सब्जी मण्डी पहुंचा तो सर्वजीत, आर्यन तथा उसके साथ में 5/6 अन्य व्यक्तियों के साथ आए । आते ही सर्वजीत ने उसका गला पकड लिया और हाथ मे पकडी लोहे की राड उसकी बाजु पर काफी वार किये । आर्यन ने अपने हाथ मे पकडे बिन्डा लकडी से मेरे ऊपर काफी वार किये इसके ईलावा 5/6 लडके जो अपने हाथों मे डण्डे बिन्डे लिये हुये थे ने भी मुझ पर कई-कई वार किये। उसके शौर मचाने पर काफी लोग मौका पर आ गये जो लोगों को आते देख अपने अपने डन्डे बिन्डे लेकर मौका से फरार हो गये । जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच थाना ईस्माईलाबाद के सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह को सौंप दी थी। जिसने मामले की गहनता से जांच करते हुई मारपीट करने वा जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे गुलशन कुमार पुत्र पाला राम वासी खेडी शहीदा जिला कुरुक्षेत्र को मामले मे शामिल तफतीश करके पुछताछ की गई। जिन्होने पुछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग किये गये डण्डे/बिण्डे पुलिस को बरामद करवा दिये थे । जिनको पुछताछ के बाद जमानत पर रिहा किया गया था।
दिनांक 11 दिसम्बर 2024 मामले की जांच करते हुए थाना ईस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह की टीम ने मारपीट करने के आरोपी रोहित पुत्र गुरमेल वासी खेडी शहीदां जिला कुरुक्षेत्र को मामले में शामिल तफतीश किया गया । जिसको शामिल जांच करने के बाद पुलिस जमानत पर रिहा किया गया।

चोरी करने का आदतन अपराधी गिरफ्तार
जिला पुलिस कुरुक्षेत्र में चोरी करने के आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार चौकी शहर शाहबाद पुलिस ने घरों स्कूलों में मोटरसाइकिल चोरी करने के आदतन अपराधी रोहित उर्फ काला पुत्र जरनैल सिंह वासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि जसमीत उर्फ बिक्की पुत्र जय सिंह वासी मौहल्ला सैयदा शाहबाद मारकंडा ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपने शिकायत में बताया कि उसकी शिव मंदिर की दुकानों मे बर्तनों और बिस्तर की किराये की दुकान है। उसकी दुकान से कोई चार गैस सिलेंडर रखे हुए थे चोरी करके ले गया है जिसकी शिकायत पर थाना शाहाबाद में चोरी का मामला दर्ज करके जांच चौकी शहर शाहाबाद के सहायक उप निरीक्षक जियालाल को सौंप दी थी जिसे मामले की जांच करते हुए गुप्त सूचना मिली कि चोरी करने काआरोपी रोहित उर्फ काला पुत्र जरनैल सिंह वासी माजरी मौहल्ला शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र इस समय बराड़ा रोड पेट्रोल पंप के पास घूम रहा है। जिसको सहायक उप निरीक्षक जिया लाल, संदीप कुमार व मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम ने काबू करके पूछताछ की जिसने पूछता उसके दौरान चोरी किए हुए चारों गैस सिलेंडर पुलिस को बरामद करवा दिए हैं। जिसका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और अधिक गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी रोहित उर्फ काला ने पुलिस को बताया कि उसने इस चोरी से पहले एक मोटरसाइकिल एचआर-54-सी-2624 की चोरी कस्बा बराड़ा जिला अंबाला से की थी । जिस मोटरसाइकिल का वह चोरी करने में प्रयोग करते थे। जिसको आरोपी रोहित उर्फ काला ने पुलिस को बरामद करवा दिया है और अधिक पूछताछ करने पर आरोपी रोहित उर्फ काला ने बताया कि वह चोरी करने का आदी है और उसने इन दो चोरियों के इलावा एक चोरी माजरी मोहल्ला शाहाबाद से सोने व चांदी के जेवरात, डॉलर वा कुछ जरूरी कागजात की चोरी की थी। जो चोरी किए गए चांदी के जेवरात वह 7 डॉलर,1000 हजार रूपये, पुलिस को बरामद करवा दिएहैं। इन के अलावा एक चोरी उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर डिवाइन पब्लिक स्कूल शाहाबाद से टूंटीयो की की थी जिसको उन्होंने किसी कबाड़ी को भेज दिया था। आरोपी ने 1 हजार रुपये पुलिस को बरामद करवा दिए हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *